खोजें

विजयराघवगढ़ के बरही में PCC चीफ कमलनाथ बोले – सच्चाई का दें साथ

प्रकाशित:
अपडेट:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने बरही में आयोजित सभा के दौरान कहा कि, 17 नवम्बर को उम्मीदवार का चुनाव नहीं प्रदेश के भविष्य का चुनाव है। आज मैं यहां मेरा साथ देने की बात कहने नहीं आया हूं। उन्होंने कहा कि, आप कमलनाथ का साथ मत देना, कांग्रेस का साथ मत देना, लेकिन सच्चाई का साथ देना।

पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि, कटनी खनिज से भरपूर जिला है और प्रदेश को अच्छा राजस्व देता है लेकिन यहां बेरोजगारी है और राजस्व का पांच प्रतिशत भी यहां पर सरकार ने खर्च नही किए। पूर्व मुख्यमंत्री ने मंच से प्रदेश की भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछले छह माह से घोषणा की मशीन दोगुनी स्पीड से चल रही है।

कमलनाथ ने आगे कहा कि, काम करने से प्रदेश चलता है मुंह चलाने से प्रदेश नहीं चलता। इससे पहले हेलीकॉप्टर से बरही पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री का हेलीपेड पर कांग्रेस नेताओं ने स्वागत किया। मंच पर कैमोर के पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष गणेश राव ने उनके हाथ से कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। राव ने एक माह पहले भाजपा में उपेक्षा किए जाने का आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

 

Exit mobile version