संगठन मजबूत करने में जुटी पार्टी, दिखा रहीं है सिंधिया के लिए काम करने वालों को बाहर का रास्ता…!

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की 24 सीटों पर होने वाले उपचुनाव (By Election) को लेकर सरगर्मियां बढ़ती जा रहीं हैं। इन 24 सीटों में 22 विधायक सिंधिया (Scindia) समर्थक है, जिन्हें उपचुनाव में टिकट मिलना तय माना जा रहा हैं। जिसको लेकर भाजपा (BJP) में अनबन का दौर शुरू हो गया हैं।
वहीं, भाजपा में आ रहीं अंदरुनी घमासान की खबरों से कांग्रेस (Congress) उत्साहित हैं। कांग्रेस को लगता है कि 22 सीटों पर भाजपा में पुराने नेताओं की टिकट कटने से बड़ी राजनीतिक उठापटक हो सकती हैं। इसी को देखते हुए पार्टी उन जिलों (District) से लेकर विधानसभा (Vidhansabha) क्षेत्र तक का संगठन मजबूत कर रही हैं।
कांग्रेस हर हाल में भाजपा से नाराज होने वाले नेताओं से संपर्क करना चाहती हैं। जिसको लेकर बड़े स्तर पर संगठन को तैयार किया जा रहा हैं। कांग्रेस इन बागी नेताओं से स्थानीय संगठन की मदद से संपर्क करेगी।
बता दे कि कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री राजीव सिंह (Rajeev Singh) रोजना पीसीसी जाकर संगठन को नए सिरे से खड़े करने की रुपरेखा तैयार कर रहे हैं।
प्रदेश महामंत्री राजीव सिंह का कहना है – कांग्रेस उपचुनाव को लेकर तैयारी कर रही है। फोन पर नेताओं से संपर्क किया जा रहा है। कांग्रेस अपना संगठन मजबूत करने के साथ ही उन लोगों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा रही है जो ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए काम कर रहे हैं।




