सभी खबरें

उमा भारती के इस ऐलान से बढ़ी पार्टी की मुसीबत, सांसद साध्वी प्रज्ञा की सीट को खतरा!

भोपाल : मप्र की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने स्पष्ट रूप से कह दिया है कि वे 2024 का चुनाव लड़ेंगी। ऐसे में मप्र में उनके लिए एक सीट तय करना पार्टी के लिए नई उलझन होगी।

कहा जा रहा है कि उमा भारती के इस एलान से प्रदेश भाजपा के सामने एक बड़ी समस्या आ पड़ी है।

राजनीतिक पंडितों की मानें तो भोपाल उमा भारती के लिए मुफीद संसदीय क्षेत्र हो सकता है। यहां अपने विवादास्पद बयानों के कारण चर्चित वर्तमान सांसद साध्वी प्रज्ञा से पार्टी का एक खेमा नाराज है।

जबकि, खजुराहो से वर्तमान में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा सांसद हैं। इसलिए यहां से उन्हें प्रत्याशी बनाया जाए यह संभावना कम ही है।

इसके अलावा एक और संसदीय क्षेत्र नर्मदापुरम (होशंगाबाद) भी उमा भारती के लिए मजबूत क्षेत्र माना जा रहा है। होशंगाबाद में निगम-मंडलों के वर्तमान और पूर्व अध्यक्ष, विधायक उमा भारती के करीबी माने जाते हैं। ऐसे में उन्हें वहां चुनावी जमीन तैयार मिलने की संभावना जताई जा रही है।

बहरहाल, अब देखना होगा कि उमा भारती के इस ऐलान के बाद पार्टी उन्हें कहा से चुनाव लड़वाती है। क्या इस बार साध्वी प्रज्ञा की जगह उमा भारती को टिकट दिया जाता है? या फिर उन्हें कही और से पार्टी मैदान में उतारेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button