सभी खबरें

पूर्व मंत्री अजय विश्नोई को पार्टी ने सौंपी ये बड़ी और अहम ज़िम्मेदारी, लंबे समय से चल रहे थे नाराज़

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के इतिहास में ये पहला मौका है जब विधानसभा की 28 सीटों पर उपचुनाव (By Election) होने जा रहे हैैं। इसके लिए चुनाव आयोग (Election Commission) ने तारीखों का ऐलान भी कर दिया हैं। इन 28 सीटों पर 3 नवंबर को मतदान होगा। जबकि 10 नवंबर को नतीजे आएंगे।

इसके साथ ही दोनों प्रमुख दलों ने इसकी तैयारियां तेज़ कर दी हैं। इसी बीच अब भाजपा (BJP) ने पार्टी से नाराज़ चल रहे नेताओं को मनाने की कवायद तेज़ कर दी हैं। बता दे कि ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) और उनके समर्थकों के भाजपा में शामिल हो जाने के बाद से पार्टी में अनबन का दौर चल रहा था। सिंधिया समर्थकों के आने के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता पार्टी से नाराज़ चल रहे थे।

मालूम हो कि भाजपा के दिग्गज विधायक व पूर्व मंत्री अजय विश्नोई (Ajay Vishnoi) लंबे समय से नाराज चल रहे थे। पार्टी के खिलाफ वे खुलकर अपनी नाराजगी भी जाहिर कर चुके हैं। दरअसल, वो इस बार भी जबलपुर (Jabalpur) से मंत्री पद के दावेदार माने जा रहे थे, लेकिन इस बार वहां से किसी को मंत्री नहीं बनाया गया। जिसके पीछे सिंधिया समर्थकों की वजह बताई गईं। इसके बाद से वो लगातार बगावती तेवर दिखा रहे थे।

लेकिन अब पार्टी ने वरिष्ठ नेता एवं विधायक अजय विश्नोई (Ajay Vishnoi) की नाराज़गी दूर करने के लिए उन्हें बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी हैं। बता दे कि पार्टी उन्हें उपचुनाव के लिए ग्वालियर विधानसभा (Gwalior Assembly) का सहप्रभारी बनाया हैं। जिसकी घोषणा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा (VD Sharma) ने की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button