22 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

Mujhse Shadi Karoge: बिग बॉस के बाद इस शो में पारस और शहनाज़ की लड़ाई जारी, Colors TV ने शेयर किया वीडियो 

बिग बॉस ख़त्म होने के बाद भी दोनों की लड़ाई खत्म नहीं हुई है। हाल ही में दोनों 'मुझसे शादी करोगे' के शो में बहस करते हुए नज़र आए।

नई दिल्ली: बिग बॉस 13 के कंटेस्टंट शहनाज़ गिल और पारस छाबड़ा इन दिनों कलर्स टीवी (Colors TV) पर प्रसारित हो रहे शो 'मुझसे शादी करोगे' में नज़र आ रहे हैं। बिग बॉस ख़त्म होने के बाद भी दोनों की लड़ाई खत्म नहीं हुई है। हाल ही में दोनों 'मुझसे शादी करोगे' के शो में बहस करते हुए नज़र आए। इस बात की जानकारी कलर्स चैनल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर करने के साथ लिखा कि “इस हंसते खेलते माहौल में क्यों लड़ रहे हैं। शहनाज गिल और पारस छाबड़ा।”   

शेयर किए गए वीडियो में पारस और शहनाज़ को घर के गार्डन में डेट करते हुए देखा जा सकता है। दोनों एक ही टेबल पर बैठे नज़र आ रहे हैं। इसी बीच पारस ने शहनाज़ से बोला, 'अगर किसी की डेट चल रही है तो चलने दो। अपना मस्ती मजाक कहीं और जाकर करो।'

इस पर शहनाज़ ने गुस्से से रिएक्शन दिया, ''मेरा तरीका बात करने का ये ही है। तेरा बात करने का तरीका अलग है।'' आगे शहनाज़ बोली कि तू कर रोमांस, अपनी टेबल और चेयर ले जाकर कहीं और लगा ले। कलर्स द्वारा शेयर वीडियो की लोगों के बीच काफी चर्चा हो रही है। 

गौरतलब है कि बिग बॉस से बाहर होने के बाद शहनाज़ गिल और पारस छाबड़ा अपने स्वयंवर के लिए एक ऐसे घर में बंद हो गए हैं। जहां से 13 दिनों तक बाहर नहीं निकल सकते।  

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।