पंडोखर महाराज को MP के दतिया जिले में मिली जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

भोपाल। मध्यप्रदेश से बड़ी खबर सामने आई है। पंडोखर सरकार को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी के बाद इसकी शिकायत थाने में की गई। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार वीडियो में पंडोखर सरकार के महंत गुरुशरण महाराज को गोली मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी मध्यप्रदेश के दतिया जिले में पंडोखर सरकार को दी गई है। सामने वाले ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। धमकी देने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। धमकी मिलने की जानकारी सचिन मिश्रा, प्रवक्ता पंडोखर धाम ने दी है। उन्होंने मामले में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
आपको बता दें कि पंडोखर सरकार भी अपने दिव्य दरबार के लिए प्रसिद्ध है। उनके दरबार में हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। हजारों की संख्या में उनके अनुयायी है। उन्हें मानने वालों की संख्या मध्यप्रदेश में ही नहीं बल्कि देश के अन्य राज्यों में भी है।