ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

पं. प्रदीप मिश्रा ने समान नागरिक संहिता का किया समर्थन: कही ये बात

भोपाल। देशभर में समान नागरिक संहिता को लेकर राजनेता से लेकर आम जनता सभी चर्चा कर रहे है। अब इसमें साधु संत भी शामिल होने लगे हैं। जिसके चलते मध्य प्रदेश के अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने यूनिफॉर्म सिविल कोड का समर्थन करते हुए कहा कि एक देश एक कानून होना चाहिए। सभी धर्मों के अनुयायी एक कालीन पर बैठेंगे तो देश में सुख-समृद्धि आएगी। इस ओर शासन-प्रशासन को ध्यान भी देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सभी सनातन धर्म को मानने वाले हैं, जो भी व्यक्ति जिस भी धर्म का अनुयायी है वो अपने धर्म को दूसरे धर्म से श्रेष्ठ बताता है और फिर विवाद कर अपनी बात मनवाने का प्रयास करता है।

क्या है समान नागरिक संहिता
समान नागरिक संहिता में सभी धर्मों के लिए एक कानून की व्यवस्था होगी। हर धर्म में शादी, तलाक और संपत्तियों के लिए अपने-अपने कानून हैं। यूनिफॉर्म सिविल कोड के लागू होने से सभी धर्मों में रहने वाले लोगों के मामले सिविल नियमों से ही निपटाए जाएंगे। UCC के जरिये शादी, तलाक, उत्तराधिकार और संपत्ति का अधिकार से जुड़े कानूनों को सुव्यवस्थित करना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button