ताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़राज्यों सेसभी खबरें
भ्रष्टाचार में लिप्त हुआ पंचायत सचिव: गांव वालों ने खोला मोर्चा

जबलपुर। मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा तक पहुँचता जा रहा है। एक बार फिर जबलपुर ग्राम पंचायतों से भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। जिसके चलते सभी ग्रामीण परेशान है। ताजा मामला जिले के परासिया ग्राम पंचायत से सामने आया है, जहां के ग्रामीणों ने पंचायत सचिव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि- ऐसा भ्रष्ट सचिव हमको बर्दाश्त नहीं है।
जानकारी के अनुसार मामला ग्राम परासिया का है। सचिव संतोष तिवारी का ट्रांसफर तेवर पिपरिया से ग्राम पंचायत परासिया हुआ है। परासिया ग्राम पंचायत के लोगों ने सचिव का ट्रांसफर रोकने की अपील की है। परासिया के लोग सचिव के पहले वाले रवैया को देखकर नहीं चाहते संतोष तिवारी की नियुक्ति हो। जानकारी संजय बरकड़े, उपसरपंच, ग्राम पंचायत परासिया और रागिनी पटेल, स्थानीय निवासी, ग्राम पंचायत परासिया ने दी।