पाकिस्तान : गिर जाएगी इमरान सरकार? बहुमत के आकड़े से दूर, अब गठबंधन पार्टी ने भी छोड़ा साथ

पाकिस्तान : पाकिस्तान में मचा सियासी घमसान थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रधानमंत्री इमरान खान की सरकार बचेगी या नहीं? इसका फैसला जल्द ही होना है। दरअसल, प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर 31 मार्च शाम 4 बजे से बहस होगी। इसके बाद वोटिंग होगी। वोटिंग से पहले इमरान खान की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। इमरान ने मंगलवार को अपनी पार्टी के सांसदों को अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग न करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
बता दे कि नेशनल असेंबली में बहुमत के लिए 172 का आंकड़ा होना जरूरी है।
इसी बीच खबर है कि इमरान सरकार में गठबंधन पार्टी मुताहिदा कौमी मूवमेंट-पाकिस्तान (MQM-P) ने भी अब विपक्ष का हाथ थाम लिया है। मंगलवार देर रात को हुई एक बैठक के बाद विपक्षी नेता बिलावल भुट्टो ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। MQM-P के पास 7 सांसद हैं। MQM-P के जाने के बाद इमरान सरकार में अब सिर्फ 164 सांसद बचे हैं, जबकि विपक्ष के पास अब 177 सांसदों का समर्थन है।
माना जा रहा है कि इमरान खान नेशनल असेंबली में बहुमत साबित नहीं कर पाएंगे, और उनको प्रधानमंत्री का पद छोड़ना पड़ सकता है। हालांकि, अभी कुछ भी कहना सही नहीं होगा, क्योंकि राजनीति में कब कहां क्या हो जाए इसका अंदाज़ा नहीं लगाया जा सकता।

.jpeg)


