सभी खबरें

पचमढ़ी : शिवराज कैबिनेट की बैठक पर MLA रामबाई का तंज, कहा जनता के पैसों पर मौज नहीं होनी चाहिए

जबलपुर : मध्यप्रदेश में शराबबंदी को लेकर मचा बवाल थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती खुलकर शराबबंदी के खिलाफ मुखर हुई है। इसी बीच अब उनको पथरिया (दमोह) से विधायक रामबाई का समर्थन मिला है। 

BJP नेता उमा भारती के शराबबंदी का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा- मैं भी शराबबंदी के लिए मुहिम छेडूंगी।

रामबाई ने कहा कि सरकारी कलारी चले, इसका कोई विरोध नहीं। लेकिन, गांव-गांव में जो शराब बिक रही है, वो बंद होना चाहिए। 200 रुपए की मजदूरी करने वाला शाम को 100 रुपए की शराब पी जाता है। ऐसे में परिवार का कैसे गुजारा चलेगा? मैं भी अपने विधानसभा में गली-गांव में बिक रही शराब बंद कराने के लिए जल्द ही मुहिम शुरू करूंगी।

वहीं, पचमढ़ी में हुई शिवराज कैबिनेट की चिंतन बैठक पर भी विधायक रामबाई ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि जनता के पैसों पर मौज नहीं होनी चाहिए। इसके लिए मंत्रालय बना है। 

उन्होंने कहा कि नेता-मंत्रियों को भी इंजॉय करने का अधिकार है। पर, ये खर्च जनता के पैसे की बजाए खुद की जेब से होता, तो अच्छा संदेश जाता।

विधायक ने कहा कि मंत्रालय में सुविधाओं के बाद भी पचमढ़ी में बैठक का कारण हो सकता है कि होली मिलन समारोह मना रहे हों। आखिर  अब कैबिनेट मीटिंग पचमढ़ी में हो या फिर विदेशों में, यह सरकार की सोच का विषय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button