धार:- 3 साल से बंद पड़े ऑक्सीजन प्लांट को 4 दिन के अंदर किया शुरू, रात दिन काम में लगे रहे 150 से ज्यादा लोग

धार:- 3 साल से बंद पड़े ऑक्सीजन प्लांट को 4 दिन के अंदर किया शुरू, रात दिन काम में लगे रहे 150 से ज्यादा लोग
धार:– मध्य प्रदेश के धार में 3 साल से बंद पड़े ऑक्सीजन प्लांट को चार दिन में शुरू कर दिया गया।

एमसीएल ग्लोबल पीथमपुर के प्लांट हेड निर्मल कुमार तोमर ने बताया, “150 से ज़्यादा लोगों ने 24 घंटे काम करके 90 दिनों का काम 4 दिन में पूरा किया।

बता दें कि मध्य प्रदेश में लगातार ऑक्सीजन और बेड की किल्लत हो रही है. इस बीच धार में रात दिन मेहनत करके लोगों ने 3 साल से बंद पड़े प्लांट को शुरू कर दिया.
बड़ा सवाल यह उठता है कि आखिर ऑक्सीजन प्लांट को क्यों बंद किया गया. मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटिलेटर पर है. चारों तरफ अफरा-तफरी मची हुई है अस्पतालों में भर्ती करने के लिए बेड नहीं मिल रहे हैं तो कहीं ऑक्सीजन के लिए कई मरीजों की तड़प तड़प कर जान चली गई. पर सरकार ने इन ऑक्सीजन प्लांट को बंद कर रखा था.
देशभर में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 3,23,144 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,76,36,307 हुई। 2,771 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,97,894 हो गई है।
देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 28,82,204 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,45,56,209 है।



.jpg)
