सभी खबरें

मध्य प्रदेश में ऑनलाइन गेम्स पर नहीं लगेगा प्रतिबंध, सरकार ने तैयार किया था मसौदा

मध्य प्रदेश में ऑनलाइन गेम्स पर नहीं लगेगा प्रतिबंध, सरकार ने तैयार किया था मसौदा

 

 

भोपाल:– लगातार देखा जा रहा है ऑनलाइन गेमिंग के चलते बच्चे आत्महत्या जैसे कृत्य की तरफ बढ़ जाते हैं.बच्चों में ऑनलाइन गेमिंग की वजह से आत्महत्या की प्रवृत्ति बढ़ने की वजह से सरकार ने प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया था.लेकिन अब मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) ने प्रतिबंध का प्रस्ताव टाल दिया है.

बताते चलें कि कर्नाटक व तमिलनाडू जैसे राज्यों में कानून पर कोर्ट ने रोक लगा दी थी.

दो महीने पहले गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Narottam Mishra) ने प्रदेश में ऑनलाइन गेमिंग एक्ट लाने की घोषणा की थी. ये घोषणा स्टेशन बजरिया क्षेत्र में फ्री फायर गेम (Free Fire Game) खेलने वाले पांचवीं कक्षा के छात्र की मौत के बाद की गई थी.

 यह बात कही जा रही है कि अदालत ने माना कि ऑनलाइन गेम खेलने से व्यक्ति के चरित्र का निर्माण करने में मदद मिल सकती है. ऑनलाइन गेमिंग का आनंद लेना भी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता व संविधान के तहत स्वतंत्रता और गोपनीयता के अधिकार के दायरे में आ सकता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button