सभी खबरें

Delhi : पेट्रोल-डीज़ल के बढ़ते दामों के बीच प्याज़ का ज़बरदस्त तड़का, 100 रुपए किलो पहुंचा दाम 

नई दिल्ली : देश में महंगाई सातवें आसमान को छू रहीं हैं। आम जनता को महंगाई से कहीं भी राहत मिलती हुई दिखाई नहीं दे रहीं हैं। पहले पेट्रोल डीज़ल के बढ़े हुए दाम, और अब सब्जियों के बढ़ते दामों ने भी जनता को परेशान कर रखा हैं। बता दे कि राजधानी दिल्ली में प्याज़ 100 रुपए किलो तक बिक रहा हैं। पेट्रोल डीज़ल के बाद अब प्याज़ के दामों ने आम जनता को खून के आंसू रुला रखा हैं। 

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली की आजादपुर मंडी में दो दिन पहले प्याज का थोक भाव 80 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया था। वहीं, खुदरा में लोग 100 रुपये प्रति किलो प्याज खरीद रहे हैं। 

गौरतलब है कि इस साल अधिक वर्षा होने के कारण प्याज़ की फसल काफ़ी बर्बाद हो गई। राजस्थान, महाराष्ट्र में हुई बेमौसम बरसात के कारण प्याज की आवक कम हो गई हैं। यहीं कारण है कि प्याज़ के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रहीं हैं। उधर, प्याज के बढ़ते दामों के बाद केंद्र सरकार ने प्याज आयात करने का फैसला लिया हैं। बताया जा रहा है कि भारत प्याज की आपूर्ति में कमी को दूर करने के लिए अफगानिस्तान, मिस्र, तुर्की और ईरान से आयात करने पर विचार कर रहा हैं। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही 80 से 100 कंटेनरों में प्याज भारत पहुंचेगी। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button