सभी खबरें

पहले रुला रहीं थी प्याज, अब टमाटर ने भी उड़ाए लोगों के होश, 80 रुपए किलो तक पहुंचे दाम 

नई दिल्ली : बीते दो तीन महीनों से मंदी का दौर जारी हैं। ऐसे में आम आदमी के सभी धंधे पानी चौपट हो गए हैं। एक आम आदमी अपना घर चलाने के लिए कड़ी मेहनत करता हैं। वो परिवार पालने के लिए दिन रात एक कर देता हैं। लेकिन इस भयंकर मंदी ने उसे बेहद परेशान कर दिया हैं। इतना ही नहीं इस मंदी के दौर में अब सब्ज़ियों के दाम आसमान छू रहे हैं। 

एक तो पहले सी ही आम आदमी की जेब भारी हो चुकी हैं। लेकिन अब भी उसकी दिक्कते कम होने के बजाए बढ़ती ही जा रहीं हैं। बता दे कि अब तक प्याज के दामों से लोग परेशान थे। प्याज के दामों ने आम आदमी को खून के आंसू रुला रखा हैं। इसी बीच अब टमाटर के दामों ने भी लोगों के होश उड़ा कर रख दिया हैं। 

जो टमाटर कुछ दिनों पहले 30 से 40 रुपए किलो बिक रहा था, उसके दाम अब 80 रुपए किलो तक पहुंच गए हैं। वहीं, प्याज की कीमत भी आसमान छू रही हैं। लोगों को 50 से 60 रुपए किलो तक प्याज खरीदनी पड़ रही हैं। 

बता दे कि प्याज मंडी के अंदर प्याज का दाम 30 से 40 रुपए किलो तक पहुंच गया हैं। जबकि बाज़ारो में आते आते ये प्याज 50 से 60 रुपए किलो तक पहुंच जाती हैं। ऐसे में इसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ रहा हैं। 

वहीं, अब टमाटर के दाम भी सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं। मंडी में टमाटर 50 से 55 रुपए किलो मिल रहा हैं। जबकि यही टमाटर लोगों के घर पहुंचते-पहुंचते 70 से 80 तक हो जाता हैं। 

जानकारों की माने तो टमाटर की फसल पीछे से ही कमा रही है और बारिश के कारण टमाटर की फसलें भी काफी खराब हुई हैं। यहीं हाल प्याज का भी हैं। कई जगहों पर भारी बारिश होने के कारण प्याज की नई फसल बर्बाद हो गई हैं। यहीं कारण है की ये दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। 

खबरों की मानें तो आने वाले दिनों में भी आम आदमी को इससे राहत मिलने के आसार नज़र नहीं आ रहे हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button