सभी खबरें

Crime : व्हाट्सएप्प मेसेज ने ली एक युवक की जान, पढ़िए पूरा माजरा

 

Bhopal Desk, Gautam
सुबह-सुबह उठते ही आप अपने चाहने वालों से Whatsapp पर बातें करते हैं। आपको भी कई मेसेज आते होंगे। लेकिन यही मेसेज एक युवक को इतना भरी पद गया की उसका मर्डर हो गया। जानते हैं क्या है मामला।

 

   

 

ये सनसनीखेज मामला झारखंड के हजारीबाग शहर के कटकमदाग थाना क्षेत्र का है। यहाँ एक युवक ने सुल्ताना गांव में रहने वाली महिला के मैसेज का रिप्लाई दिया था। जिससे नराज होकर महिला के पति फैसल ने युवक को चाकू से गोदकर मार डाला। बताया जा रहा है कि मरने वाले युवक का नाम मो. सलमान अंसारी था जिसकी उम्र 24 वर्ष थी। सलमान सुल्ताना गांव का रहने वाला था। सलमान के परिवार ने बताया अभी 15 दिन पहले ही युवक की शादी हई थी।
परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि दो दिन पहले ही बड़कागांव की रहने वाली युवती का गुड मॉर्निग मैसेज आया था। मृतक सुलतान की पत्नी ने अपनी सहेली का मैसेज समझकर उसे रिप्लाई कर दिया। सुलतान की पत्नी का मायका भी सुल्ताना गांव में ही है। आरोपी फैसल ने जब मैसेज देख तो उसने अपनी पत्नी से पूछताछ की। पत्नी ने बताया कि ये नंबर उसके मायके में रहने वाले सलमान का है।

 

   

 

इस बात से भड़कर आरोपी फैसल अपने भाई और दो आदमियों के साथ गांव पहुंचा और इस बात की जानकारी पत्नी के घरवालों को दी। जिसके बाद पत्नी के पिता और कुछ लोगों के साथ आरोपी फैसल सलमान के घर पहुंचकर पूछताछ की। इस दौरान दोनों पक्षों ने विवाद हो गया, मामला इतना बढ़ा  गया कि गुस्से में आरोपी फैसल ने सलमान पर चाकू से हमला कर दिया। सलमान घायल होकर गिर गया। इसको देखते ही बाकी लोग मौके से फरार हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button