तो Modi Ji की "हिफाज़त" में जा रहा है देश का पैसा, 24 घंटे में खर्च हो रहे हैं "1 करोड़ 62 लाख" रुपये

- बजट में एसपीजी सुरक्षा के लिए आवंटित फंड में हुआ 10 फीसदी का इजाफा
- अब सिर्फ पीएम मोदी को मिलेगी एसपीजी सुरक्षा
- पीएम मोदी की सुरक्षा में रोजाना खर्च होते हैं 1 करोड़ 62 लाख रुपये
- सरकार ने गांधी परिवार से हटाई एसपीजी सुरक्षा
नई दिल्ली – एसपीजी सुरक्षा को लेकर संसद में सवाल उस समय उठाया गया, जब बजट में एसपीजी सुरक्षा के लिए आवंटित फंड में 10 फीसदी का इजाफा किया गया। पिछली बार बजट में एसपीजी के लिए 540.16 करोड़ रुपये के फंड का आवंटन किया गया था, तब चार लोगों को एसपीजी सुरक्षा मिली थी यानी एक व्यक्ति की सुरक्षा में 135 करोड़ रुपये का खर्च आता था। लेकिन इस साल के बजट में एसपीजी के लिए 592.55 करोड़ रुपये बजट आवंटित किया गया हैं।
इसी बीच एसपीजी सुरक्षा से जुड़ी एक खबर सामने आई हैं। जिसमे बताया गया कि हिंदुस्तान में अब सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) सुरक्षा मिली हुई हैं। साथ ही बताया गया कि पीएम मोदी की सुरक्षा में रोजाना 1 करोड़ 62 लाख रुपये खर्च होते हैं। सुनने में थोड़ा अजीब ज़रूर लगेगा, लेकिन केंद्रीय गृह मंत्रालय ने संसद में दिए एक लिखित जवाब में इसकी जानकारी दी हैं।
इतना ही नहीं इस संबंध में संसद ने कानून बनाया है, जिसमें प्रावधान किया गया कि सिर्फ देश के प्रधानमंत्री को एसपीजी सुरक्षा दी जाएगी। प्रधानमंत्री पद से हटने के बाद 5 साल तक एसपीजी सुरक्षा रहेगी और फिर हटा ली जाएगी।
इस संबंध में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी. किशन रेड्डी ने बताया कि वर्तमान में सिर्फ एक शख्स को एसपीजी सुरक्षा मिली हुई हैं। हालांकि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री रेड्डी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम नहीं लिया।
गौरतलब है कि पिछले साल सरकार ने गांधी परिवार को मिली एसपीजी सुरक्षा हटा ली थी। अब गांधी परिवार को सीआरपीएफ की सुरक्षा मिली हुई हैं। एसपीजी एक्ट में संशोधन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा गांधी परिवार यानी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा को मिली थी।
.png)



