मंत्रालय पहुंचा कोरोना हुई एक मौत, राजभवन में भी मिला एक और कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में कोरोना (Corona) में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा हैं। यहां आए दिन कोरोना संक्रमित मरीज़ों (Corona Infected Patients) की संख्या में इज़ाफ़ा हो रहा हैं। सोमवार को भोपाल में 60 नए मामले सामने आए।
खास बात ये है कि शहर के साथ साथ अब कोरोना का कहर राजभवन (Raj Bhavan) और मंत्रालय (Ministry) तक पहुंच चुका हैं। सोमवार को राजभवन (Raj Bhavan) का एक और कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाया गया। अब यहां पर कोरोना मरीजों की संख्या 11 हो गई। राजभवन में फिर नए मामले चिंता का विषय बने हुए हैं। हालही में राज्यभवन में कई कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद राज्यभवन को कंटेंटमेंट क्षेत्र (Contentment Area) घोषित किया गया था।
वहीं, मंत्रालय (Ministry) के एक आउटसोर्स कर्मचारी (Outsource Employee) की भी मौत हो गई हैं। जिसके बाद मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुधीर नायक (Sudhir Nayak) ने अपर मुख्य सचिव से जीएडी के दिए निर्देशों को पालन करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौपा हैं।
बताया जा रहा है कि सामान्य प्रशासन विभाग ने 50 प्रतिशत कर्मचारियों को कार्यालय बुलाने के निर्देश दिए थे, जबकि अब कुल 100 प्रतिशत कर्मचारियों को कार्यालय बुलाया जा रहा हैं। यही कारण है कि अब मंत्रालय तक कोरोना का संक्रमण फैल चुका हैं।




