सभी खबरें

लोकायुक्त टीम को देखते ही रोजगार सहायक ने रिश्वत के 10 हजार रुपए फेंके, सरपंच ने लगाई दौड़। 

जबलपुर/प्रियंक केशरवानी :- मध्यप्रदेश के जबलपुर संभाग स्थित ग्राम कोडिय़ा तहसील बहोरीबंद जिला कटनी उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब पीएम आवास के लिए दस हजार रुपए की रिश्वत ले रहे रोजगार सहायक अजय कुमार चक्रवर्ती ने लोकायुक्त टीम को देखते ही रुपए फेंक दिए, वही सरपंच भरत कुमार गुप्ता ने दौड़ लगा दी. लोकायुक्त टीम ने दोनों को पकड़कर कार्यवाही की है, कार्यवाही से ग्राम पंचायत कार्यालय में हड़कम्प मचा रहा। 

लोकायुक्त डीएसपी जेपी वर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत कोडिय़ा निवासी उस्ताद ने पीएम आवास के लिए आवेदन दिया, जिसपर ग्राम पंचायत में पदस्थ रोजगार सहायक अजय कुमार चक्रवर्ती व सरपंच भरत कुमार गुप्ता द्वारा उस्ताद कुशवाहा से दस हजार रुपए की मांग की, उस्ताद द्वारा रुपया न देने पर उसके आवेदन को फाइलों में दबा दिया गया, उस्ताद कुशवाहा ने इस मामले की शिकायत लोकायुक्त एसपी अनिल विश्वकर्मा से की, इसके बाद आज उस्ताद कुशवाहा दस हजार रुपए लेकर ग्राम पंचायत कार्यालय पहुंचा, जहां पर अजय कुमार चक्रवर्ती को रिश्वत के दस हजार रुपए दिए, तभी टीम ने दबिश देदी जिसे  लोकायुक्त टीम को देखते ही अजय कुमार ने रिश्वत के दस हजार रुपए फेके और विवाद करने पर उतारु हो गया, वहीं सरपंच भरत कुमार गुप्ता ने दौड़ लगा दी। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button