OBC महासभा का ऐलान, 21 मई को बुलाया बंद, कांग्रेस का मिला समर्थन

भोपाल : मध्यप्रदेश में OBC आरक्षण का मामला अब तूल पकड़ता ही जा रहा है। OBC आरक्षण को लेकर जमकर सियासत तो हो रही है, इसी बीच अब OBC महासभा भी मैदान में आ गई है और मोर्चा खोल दिया है।

हालही में ग्वालियर में OBC महासभा की बैठक आयोजित हुई, जिसमें महासभा के राष्ट्रीय और प्रदेश के पदाधिकारी शामिल हुए। इस बैठक में 21 मई को MP बंद कराने का फैसला किया गया है। OBC ने 21 मई को MP बंद कराने के साथ बड़ा आंदोलन करने का एलान कर दिया है।

दरसअल, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी ओबीसी महासभा का आरोप है कि अन्य पिछड़ा वर्ग के साथ अन्याय हुआ है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से मध्यप्रदेश में ओबीसी वर्ग बिल्कुल भी खुश नहीं है। बता दे कि सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि 50 प्रतिशत से ज्यादा आरक्षण नहीं होना चाहिए, ऐसे में ओबीसी को 27 प्रतिशत रिजर्वेशन नहीं मिलेगा।

यही वजह है कि 21 मई को ओबीसी महासभा पूरे प्रदेश में प्रदर्शन करने जा रही है, इसके साथ ही पूरे प्रदेश को बंद करने का फैसला लिया गया है।

इधर, ओबीसी महासभा को कांग्रेस का भरपूर समर्थन मिला है। कांग्रेस की और से कहा गया है कि 21 मई को होने जा रहे आंदोलन के लिए महासभा को अपना पूर्ण समर्थन दिया।

Exit mobile version