स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फर्जीवाड़ा, फर्जी आदेश से हुए 38 नर्सों के तबादले

स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फर्जीवाड़ा, फर्जी आदेश से हुए 38 नर्सों के तबादले
भोपाल:– मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में आए दिन बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आ रहा है. कूट रचित जावक क्रमांक से करीब 38 संविदा शिक्षकों के तबादले विभिन्न जिलों में किए गए हैं. बता दें कि 2019 से लेकर अब तक चार बार फर्जी तबादला आदेश जारी किए गए हैं. मामला पकड़ में आ जाने के बाद अपन मिशन संचालक ने सीएमएचओ से रिपोर्ट मांगी तो उन्हें सिर्फ 8 जिलों की जानकारी मिल सके बाकी सीएमएचओ ने इसे गंभीरता से नहीं लिया.
परीक्षण में सामने आया फर्जीवाड़े की बात:-
अपर मिशन संचालक ने बताया कि संविदा स्टाफ नर्स के ट्रांसफर आदेश का राज्य स्तरीय कार्यालय में परीक्षण किए जाने पर जावक क्रमांक सही नहीं पाया गया था. जिसके बाद यह बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया..
मध्यप्रदेश मेंआये दिन अलग-अलग विभागों में बड़े-बड़े फर्जीवाड़ा की बातें सामने आ रही है. अपर मिशन संचालक ने पत्र में लिखा कि संविदा स्टाफ नर्सों का ट्रांसफर आर्डर सही नहीं पाया गया है प्रथम दृष्टया यह आदेश कूट रचित व फर्जी प्रतीत होता पाया गया है…
शिवराज करते हैं बड़े दावे पर सभी होते हैं फेल :-
मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार आए दिन बड़े दावे करती है पर उनकी सरकार में आए दिन ऐसे फर्जीवाड़े की बातें सामने निकल कर आती है.. फर्जीवाड़े तरीके से ट्रांसफर हो रहा है तो फर्जी तरीके से कितने लोगों को नौकरियां भी दिलाई जा रही है.. सरकार को दिन जरूरी मुद्दों पर बहस करने की जरूरत होती है उस से वह कतराते रहते हैं.
विधानसभा सत्र को स्थगित कर दिया गया. पर उसी विधानसभा में मंत्रियों को शपथ ग्रहण कराई गई. जाने आने वाले समय में और कितने फर्जीवाड़े के मामले सामने आने वाले हैं.




