नूपुर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, “टीवी पर पूरे देश से मांगनी चाहिए माफी”

नई दिल्ली : वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद में मिले कथित शिवलिंग को लेकर एक टीवी डिबेट के दौरान भाजपा की पूर्व नूपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित रूप से विवादित टिप्पणी की थी, जिसकी वजह से उनकी आलोचना हुई। अब इस मामलें में भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाई है।
सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जाहिर करते हुए टिप्पणी कि नूपुर शर्मा की बयानबाजी की वजह से उदयपुर जैसा दुखद मामला सामने आया है। वह एक पार्टी की प्रवक्ता हैं, इसका मतलब नहीं कि वो कुछ भी बोल सकती हैं। उन्हें टीवी पर पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। कोर्ट ने टिप्पणी की हमने टीवी डिबेट को देखा है। उनको भड़काने की कोशिश की, लेकिन उसके बाद उन्होंने जो कुछ कहा, वो शर्मनाक है।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि नूपुर शर्मा ने जिनके खिलाफ शिकायत की, उनको गिरफ्तार कर लिया गया, मगर नूपुर शर्मा को कुछ नहीं हुआ। अपनी टिप्पणी में कोर्ट ने आगे कहा कि नूपुर शर्मा के बयान ने देश भर में लोगों की भावनाओं को भड़का दिया है। आज जो कुछ देश में हो रहा है, उसके लिए वो जिम्मेदार हैं।




