देश में अब तक कोविड-19 संक्रमित 42112, मौतें 1386, स्वस्थ हुए 10661 जाने राज्यवार संक्रमितों की संख्या
![](https://thelokniti.com/wp-content/uploads/2022/05/1588570689_science_covid19_h_11.02587772.jpg)
देश में संक्रमितों का आंकड़ा 42 हजार को पार कर गया है। जबकि पूरे देश में 2400 से ज्यादा नए कोरोना पॉजिटिव मिले और 67 लोगों की मौत हो गई। राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों से मिली सूचनाओं के अनुसार रविवार को 2,407 नए मामले आए और संक्रमितों का आंकड़ा 42,112 पर पहुंच गया। इस बीमारी से अब तक 1,386 लोगों की मौत हुई है।रात शनिवार को 67 लोगों की जान चली गई, जिसमें गुजरात में 28, महाराष्ट्र में 27, उत्तर प्रदेश, राजस्थान व पंजाब में तीन-तीन और हरियाणा, मध्य प्रदेश व तमिलनाडु में एक-एक मौत शामिल है।
कोरोना पर अभी तक देश के आंकड़े
कुल मौतें 1,386
कुल संक्रमित 42,112
स्वस्थ हुए 10,661
देश में कुल संक्रमित
राज्यवार संक्रमितों की संख्या
1-: महाराष्ट्र 12,974, 2-:गुजरात 5,428, 3-:दिल्ली 4,549, 4 -: तमिलनाडु 3,023, 5-: राजस्थान 2,886, 6-: मध्य प्रदेश 2,767, 7-:उत्तर प्रदेश 2,645, 8 -:आंध्र प्रदेश 1,583 9-:तेलंगाना 1,082, 10 -:बंगाल 744, 11 -:जम्मू-कश्मीर 701, 12 -:कर्नाटक 614, 13 -:बिहार 516, 14 -:केरल 499, 15 -:हरियाणा 451 16 -:उत्तराखंड 60,
17 -:ओडिशा 162, 18 -:झारखंड 114, 19 -:चंडीगढ़ 94, 20 -:उत्तराखंड 60, 21-:छत्तीसगढ़ 57, 22-:हिमाचल प्रदेश41, 23-:असम 41, 24 -:अंडमान- निकोबार 33, 25 -:लद्दाख 41, 26 -:मेघालय 12 27 -:पुडुचेरी 9, 28 -:गोवा 7, 29 -:त्रिपुरा 4