हालात चिंताजनक! मप्र में 5 हज़ार के करीब पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या, यहां जानिए आपके शहर का हाल?

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना संक्रमितों (Corona Patients) का आंकड़ा अब 5 हज़ार को छूने जा रहा हैं। प्रदेश में लगातार तेज़ी के साथ बढ़ रहे संक्रमण (Infection) के बाद यहां संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 4815 हो गई हैं। जबकि 243 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी हैं। वहीं, 2384 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं।
राजधानी भोपाल (Bhopal) और इंदौर (Indore) में हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। भोपाल में अब तक 979 लोग कोरोना से संक्रमित हुए। जिनमे से 612 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। वहीं 35 की मौत हुई हैं।
इधर, इंदौर में कोरोना वायरस (Corona Virus) से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2378 हो गई हैं। यहां 1103 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 99 लोगों की दुःखद मौत हुई हैं।
ऐसा ही हाल कुछ अन्य शहरों का भी हैं। तो आइए एक नज़र डालते है उन मुख्य शहरों पर जहां पाए जा चुके है 50 से अधकि मामलें।
जबलपुर – 175 कोरोना पॉजिटिव मरीज, 8 की मौत, 85 मरीज स्वस्थ
उज्जैन – 296 पॉजिटिव केस, 47 की मौत, 146 मरीज स्वस्थ
ग्वालियर – 54 पॉजिटिव केस, 1 की मौत 11 मरीज हुए स्वस्थ
खरगोन – 99 कोरोना पॉजिटिव, 8 मरीज की मौत, 62 मरीज़ स्वस्थ
रायसेन – 65 पॉजिटिव केस, 3 की मौत,56 स्वस्थ
मंदसौर -60 पॉजिटिव केस, 5 की मौत, 7 स्वस्थ
बुरहानपुर – 150 पॉजिटिव केस, 9 की मौत, 14 स्वस्थ
धार – 96 पॉजिटिव केस, 2 की मौत, 70 स्वस्थ
देवास – 56 कोरोना पॉजिटिव मरीज,7 की मौत, 21 स्वस्थ
खंडवा – 96 पॉजिटिव केस, 8 की मौत, 32 मरीज स्वस्थ
नीमच– 51 पॉजिटिव केस, 1की मौत, 4 स्वस्थ



.jpeg)
