NPR : मध्यप्रदेश में शुरू होगा NPR का काम, नहीं मांगे जायेंगे दस्तावेज़

Bhopal Desk, Gautam :- CAA और NRC को लेकर देशभर में आन्दोलन चल रहे हैं। मध्यप्रदेश में भी कई जगहों पर आन्दोलन हो रहे हैं। इसी बीच मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के अपग्रेडेशन का काम एक मई से शुरू हो जाएगा।
गृह विभाग ने इसके लिए अनुमति पत्र जारी कर दिया है। बता दें की यह काम जनगणना के साथ चलेगा। यह काम 14 जून तक मकानों की गणना के साथ-साथ चलेगा। यह दोनों काम जनगणना 2021 के पहले चरण के रूप में होंगे।
नहीं दिखाने हैं दस्तावेज़
आप अपने वर्तमान पते पर कब से रह रहे हैं ? पूर्व में आप और आपके माता-पिता कहाँ रहते थे ? आदि सवाल आप से पूछे जायेंगे किन्तु कोई दस्तावेज़ आपको नहीं दिखाना है। वहीँ, मकान सूचीकरण, उनकी गणना के तहत घर के मालिक से 31 सवाल पूछे जायेंगे। इसमें पैन नम्बर अथवा प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई सवाल नहीं है लेकिन परिवहन के लिए आप कौन सा वाहन इस्तेमाल करते हैं यह जरूर पूछा जाएगा।
क्या है NPR
यह देश के निवासियों का एक रजिस्टर है। इसमें प्रत्येक नागरिक को पंजीयन करवाना अब अनिवार्य हो गया है। NPR का काम 10 साल बाद दूसरी बार होने के कारण इसे अपग्रेडेशन कहा गया है। NPR में यह जरूर पूछा जायेगा कि आपके माता-पिता का जन्म कहाँ हुआ था ? उनकी राष्ट्रीयता क्या है ?
असल मक़सद डाटा तैयार करना
NPR में हर उस व्यक्ति को नागरिक माना जाता है, जो देश में बीते छह महीने या उससे अधिक समय से रह रहा है अथवा 6 महीने या उससे ज्यादा वक़्त तक रहना चाहता है। इसका असल मक़सद एक डाटाबेस तैयार करना है।
.jpeg)



