सभी खबरें

अब तो राहुल गांधी जहां जहां जाते हैं वहां पोस्टर लगने चाहिए "सावधान", राहुल गांधी आ रहे है, क्या करने गए इटली?

मध्यप्रदेश/राजगढ़ – केंद्र सरकार के कृषि बिलों के विरोध में जारी किसान आंदोलन को एक महिना पूरा हो गया हैं। ना सरकार पीछे हट रही है और ना ही किसान। वहीं, दोनों प्रमुख पार्टियां कांग्रेस और भाजपा किसानों को लेकर आमने सामने आ चुकी हैं। 

इसी सिलसिले में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रभात झा (Prabhat Jha) ने  कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के सबसे बड़े हमदर्द राहुल गांधी अपनी ही पार्टी की 136 वीं वर्षगांठ पर इटली चले गए, क्या करने गए इटली? अब तो राहुल गांधी जहां जहां जाते हैं वहां  पोस्टर लगने चाहिए सावधान, राहुल गांधी आ रहे है, बताइये कांग्रेस की136वी वर्षगांठ पर इटली जा रहे है, अब क्या इटली कांग्रेस हो गई है क्या?

इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने सवाल किया कि कमलनाथ जी खेती जानते हैं क्या? कमलनाथ जी रबी और खरीफ की फसलों के बारे में नहीं जानते, सरकार 23 फसलों पर एमएसपी दे रही उन 23 फसलों के नाम बता दे, कमलनाथ। वरिष्ठ नेता ने आगे कहा की मध्यप्रदेश में किसान नहीं कांग्रेस के लोग परेशान हैं। किसान यदि कांग्रेस के साथ होते तो मध्य प्रदेश के उपचुनाव में 28 में से 19 सीटें भाजपा के पक्ष में नहीं आती। 

बता दे कि वे राजगढ़ जिले के ब्यावरा में पत्रकारों से बात कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने ये सब बातें की। 

मालूम हो की हालही में राजगढ़ जिले में एक सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपनी ही पार्टी पर तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि ये मोदी जो है, वो इस देश के किसानों के साथ अन्याय कर रहे जहां हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश  राजस्थान के किसान कृषि कानून का विरोध कर रहे है, वही मध्यप्रदेश के किसान तो भोले भाले है ही लेकिन कांग्रेसी भी सो रहे हैं। उन्होंने सभी को जोश भरते हुए कहा कि जागो उठो और पदयात्रा में शामिल हो जाओ और इस किसान विरोधी कानून के खिलाफ आवाज उठाओ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button