सभी खबरें

अब दिग्गी राजा ने CM Shivraj पर की FIR दर्ज करने की मांग, लिखा पुलिस कमिश्नर को पत्र

भोपाल : हालही में गलत ट्वीट कर फंसे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अब प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर FIR दर्ज करने की मांग की है। इसके लिए दिग्विजय सिंह ने पुलिस कमिश्नर भोपाल को पत्र लिखा है। इस पात्र में उन्होंने आरोप लगाया है कि सीएम शिवराज ने कांग्रेस के तात्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे राहुल गांधी का फेब्रिकेटेड वीडियो (fabricated video) बनाकर ट्विटर पर पोस्ट कर उनकी छवि को ख़राब करने का काम किया है। 

दिग्विजय सिंह ने अपने पत्र में लिखा की – एक वरिष्ठ राजनेता और मध्यप्रदेश के चार बार मुख्यमंत्री का दायित्व संभालने वाले शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी द्वारा मंदसौर में दिये गये भाषण के साथ छेड़छाड़ की और प्रदेश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ जननेता का फेब्रिकेटेड वीडियो बनाकर आपराधिक साजिश किया है।

CM Shivraj ने एडिटेड वीडियो बनाकर राहुल गांधी सहित छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और मध्यप्रदेश के जल संसाधन मंत्री हुकुम सिंह कराड़ा जैसे पिछडा वर्ग के वरिष्ठ नेताओं का मजाक बनाते हुए उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को गंभीर क्षति पहुचाई थी। उन्होंने लिखा की – कांग्रेस नेता राहुल गांधी का मूल वीडियो मैं इस पत्र के साथ पेन ड्राइव में संलग्न कर प्रेषित कर रहा हूं।

वहीं, दिग्विजय सिंह ने मांग की है कि कूट रचित वीडियो बनाकर 16 मई 2019 को पोस्ट किए जाने के बाद सीएम शिवराज पर FIR दर्ज की जाए। उन्होंने इस मामले में मुख्यमंत्री शिवराज के विरुद्ध आई.टी. एक्ट के तहत साईबर क्राइम एवं आई.पी.सी. की सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीबद्ध करने के निर्देश देने का कष्ट करें।

बता दे कि दिग्विजय सिंह ने वीडियो को भी अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा की – शिवराज जी का झूठा फेक विडियो व सही विडियो कृपया देखें जिसमें राहुल गॉंधी की छवि बिगाड़ने का पूरा प्रयास किया गया है। आज तक उसे जानते हुए भी कि यह फेक विडियो है डिलीट नहीं किया गया। क्या यह अपराध नहीं है? 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button