सभी खबरें

जबलपुर:- कंट्रोल एण्ड कमांड से अनुपस्थित रहने पर सात आपरेटरों को नोटिस 

जबलपुर:- कंट्रोल एण्ड कमांड से अनुपस्थित रहने पर सात आपरेटरों को नोटिस 

जबलपुर –  डिस्ट्रिक्ट कोरोना कंट्रोल एण्ड कमांड सेंटर से अनुपस्थित रहने पर सात कम्प्यूटर ऑपरेटर को कारण बताओ नोटिस जारी किये गये हैं । इन कम्प्यूटर ऑपरेटर की ड्यूटी 10 सितम्बर को कोरोना कंट्रोल एण्ड कमांड सेन्टर में लगाई गई थी । लेकिन ये आज तक ड्यूटी पर उपस्थित नहीं हुये और न ही इस बारे में कोई सूचना उनके द्वारा भेजी गई । 

सातों कम्प्यूटर ऑपरेटर को कारण बताओ नोटिस का जबाब देने के लिये एक दिन की मोहलत दी गई है । नोटिस में कहा गया है कि कोरोना कंट्रोल एण्ड कमांड सेन्टर में ड्यूटी पर उपस्थित न होना कर्त्तव्य के प्रति घोर लापरवाही  प्रदर्शित करता है । साथ ही इन कम्प्यूटर ऑपरेटर के इस कृत्य से कोरोना आपदा पर नियंत्रण सबंधी कार्य भी प्रभावित हुआ है । कार्य पर अभी तक उपस्थिति दर्ज नहीं कराने वाले सभी सात कम्प्यूटर ऑपरेटर को कारण बताओ नोटिस का जबाब अपने कार्यालय प्रमुख के माध्यम से ही प्रस्तुत करने कहा गया है । साथ ही तय समय पर और सन्तोषजनक जबाब नहीं मिलने पर इन्हें आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कठोर कार्यवाही की चेतावनी दी गई है ।
                जिला कोरोना कंट्रोल एण्ड कमांड सेंटर के नोडल अधिकारी द्वारा जिन कम्प्यूटर ऑपरेटर को कारण बताओ नोटिस जारी किये गये हैं उनमें मध्यप्रदेश रोड डेवलपमेंट कारपोरेशन का कम्प्यूटर ऑपरेटर वीरेंद्र रजक, वाणिज्यिक कर विभाग के कम्प्यूटर ऑपरेटर संगीत कुमार सोरथ और श्यामसुंदर अग्रवाल, माध्यमिक शिक्षा मण्डल के संभागीय कार्यालय में पदस्थ कम्प्यूटर ऑपरेटर अनन्त कुमार दुबे , रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में पदस्थ कम्प्यूटर ऑपरेटर आशीष कुमार, कृषि महाविद्यालय आधारताल में पदस्थ कम्प्यूटर ऑपरेटर श्रीकांत उपाध्याय एवं जबलपुर विकास प्राधिकरण का डेटा ऑपरेटर शुभम रजक शामिल है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button