सभी खबरें

जय श्रीराम कहने से नहीं होगा कुछ, कांग्रेस उठाए जनता के मुद्दे : लक्ष्मण सिंह

भोपाल से आयुषी जैन की रिपोर्ट – अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन के बाद से मध्य प्रदेश में सियासत में बवाल मचा हुआ हैं। भाजपा जहां इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस को घेरी हुई है तो वहीं, कांग्रेस भी लगातार इसका पलटवार कर रहीं हैं। लेकिन अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के छोटे भाई एवं चाचौड़ा से कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने इस मुद्दे को और उछाल दिया हैं। 

हालही में विधायक लक्ष्मण सिंह ने इस मुद्दे को लेकर राजनेताओं को नसीहत देते हुए कहा था कि देश की अन्य समस्याओं पर ध्यान दें, और रामजी के नाम पर राजनीति करना बंद करें’।

लेकिन अब उन्होंने अपनी ही पार्टी का घेराव किया हैं। लक्ष्मण सिंह ने कहा कि कांग्रेस को सही मुद्दों को उठाना चाहिए, जय श्री राम और शुद्धिकरण करने से कुछ नहीं होगा। ऐसा करने से कांग्रेस का वोट नहीं बढ़ेगा, बल्कि बहुजन समाज पार्टी का वोट जरूर बढ़ेगा। हमें जनता से जुड़े मुद्दे उठाने की ज़रूरत हैं। 

बता दे कि यह पहला मौका नहीं है जब लक्ष्मण सिंह ने अपनी पार्टी का घेराव किया हो। वो ऐसे कई मुद्दों पर अपनी पार्टी पर हमला बोला चुके हैं। लेकिन इस बार लक्ष्मण सिंह द्वारा दिया गया बयान कांग्रेस के लिए मुसीबत का सबब बन सकता हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button