Breaking : राजधानी हुई पूरी तरह से अनलॉक, रात को भी नहीं होगा कर्फ्यू

भोपाल/आयुषी जैन– सरकार की अनलॉक 4 को लेकर गाइडलाइन आने के बाद मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सभी प्रकार की बंदिशे खत्म कर दी गई है..
भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने अनलॉक 4 में केंद्र सरकार की गाइडलाइन में दिए गए निर्देशों से रूबरू कराया..
भोपाल जिले में अब कोई लॉकडाउन नहीं होगा सामान्य दिनों की तरह की गतिविधियां संचालित की जाएंगी अनलॉक 4 की जारी गाइडलाइंस में 21 सितंबर से कंटेनमेंट जोन के बाहर के क्षेत्रों में राष्ट्रीय संस्थानों और इससे पंजीकृत संस्थानों में लघु कौशल शिक्षण की अनुमति होगी कर स्थलों में कोरोना संक्रमण से सुरक्षा की दृष्टि से वहां काम करने वाले सभी कर्मचारियों के मोबाइल में आरोग्य सेतु एप इंस्टॉल रहेगा..
साथ ही जिले के सभी शासकीय विभागों में शत-प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के भी निर्देश जारी किए गए हैं..
लवानिया ने शुक्रवार को भोपाल जिले में तत्काल प्रभाव से रात का कर्फ्यू हटाने का आदेश जारी कर दिया है 1 दिन पहले गुरुवार को कलेक्टर ने रविवार का लॉकडाउन हटाया था इस आदेश में संशोधन करते हुए रात का कर्फ्यू भी हटा दिया गया है..
राजधानी भोपाल में रात का कर्फ्यू 10 बजे से सुबह 5 बजे तक रहता था अनलॉक 4 की गाइडलाइन आने के बाद कलेक्टर ने जानकारी देते हुए बताया है कि अब इसे भी समाप्त कर दिया गया है.
कलेक्टर ने उपरोक्त जानकारी देते हुए कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए कुछ बातों का ध्यान रखने के लिए कहा है
घर से निकलते समय मास्क लगाएं, भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें, घर के बाहर किसी भी चीज को छूने से बचें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें व कोरोना के लक्षण दिखने पर तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें..




