सभी खबरें

बिग बॉस ओटीटी के घर में हुई निया शर्मा की एंट्री,फैंस बोले-अब शो में धमाका होगा 

  • बिग बॉस के घर निया की धांसू एंट्री 
  • शो में होगा धमाका   
  • निया सबका मुंह बंद करने वाली है 

​​​​​​​​​​​​​​टीवी की जानी-मानी अदाकारा निया शर्मा ने बिग बॉस ओटीटी के घर में धांसू एंट्री मार ली है। निया शर्मा बिग बॉस के घर मे गोल्डन रंग का खूबसूरत गाउन पहनकर पहुंचीं, जिसमें वो बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। निया शर्मा की ये तस्वीर इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो रही है। तस्वीर में निया शर्मा काफी एनर्जेटिक लग रही हैं। उनका उत्साह लोगों को काफी पसंद आ रहा है और वो कह रहे हैं कि निया शर्मा घर में जाते ही धमाल मचा देंगी।निया शर्मा की तस्वीर पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट में लिखा है, ‘अब शो में धमाका होगा क्योंकि सबसे धमाकेदार प्रतियोगी की एंट्री हो गई है।’ तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा है, ‘घर में मौजूद कई लोगों की शामत आने वाली है, जो अपने आपको बॉस समझने लगे थे। निया सबका मुंह बंद करने वाली है।’

क्या होगी नेहा भसीन और निया की टक्कर ? 

जब निया की एंट्री का ऐलान हुआ था तब कई लोगों ने कहा था कि घर में उनकी और नेहा भसीन की लड़ाई देखने में काफी मजा आएगा क्योंकि नेहा भसीन से सब लोग डरने लगे हैं। निया ऐसी इंसान हैं जो किसी से डरकर नहीं रहती हैं। जब वो घर में जाएंगी तो नेहा भसीन से उनकी टक्कर लाजमी है। दर्शकों की ये उम्मीद पूरी होगी या नहीं, यह देखना दिलचस्प रहेगा। घर में पहले बन चुके दोस्तों और दुश्मनों की बीच सबसे पहले तो निया को अपनी जगह तलाशनी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button