सभी खबरें

कुक्षी:- निसरपुर के पिपलिया लोहारी रोड में तीन बाइकों में भिडंत से चार लोगों की मौत, 5 घायल

निसरपुर के पिपलिया लोहारी रोड में तीन बाइकों में भिडंत से चार लोगों की मौत, 5 घायल

कुक्षी/मनीष आमले :- कुक्षी थाना अंतर्गत निसरपुर पुलिस चौकी के लोहारी पिपलिया मार्ग पर ग्राम खंडवा के समीप सोमवार-मंगलवार दरमियानी 2 बजे तीन मोटरसाइकिल की आपस में भिड़ंत होने से 4 युवकों की मौत हो गई है। वहीं हादसे में 5 घायल हो गए हैं, जिन्हें बड़वानी जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।

निसरपुर चौकी प्रभारी नरपत जमरा ने बताया कि सोमवार की रात्रि में लोहारी से खंडवा की तरफ एक बाइक पर ग्राम खंडवा के तीन युवक आ रहे थे, वहीं दूसरी तरफ ग्राम खंडवा से लोहारी की ओर दो मोटरसाइकिल पर ग्राम सुलगाव के 6 युवक जा रहे थे। मार्ग में इन तीनों मोटरसाइकिल की आपस में टकरा जाने से चार युवक राजेन्द्र पिता अर्जुन भील उम्र 30 साल, घनश्याम पिता मनोहर मुजाल्दा उम्र 30 साल, गगाराम पिता इंदरसिंह मुझालदा उम्र 17 साल सभी ग्राम खंडवा की मौत हो गई है।

यह सभी एक मोटरसाइकिल पर सवार थे, वहीं सामने जो दो मोटरसाइकिल थी उसमें से राकेश पिता मनोहर ग्राम सुलगाव उम्र 26 साल की भी मौत हो गई है। 5 युवक घायल हुए हैं जिनमें से दो की हालात गभीर बताई जा रही है, निसरपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मृतकों के पोस्टमार्टम कर शव सौपे गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button