सभी खबरें

"चेन्नई एक्सप्रेस" के प्रोड्यूसर भी कोरोना की चपेट में

मुंबई / गरिमा श्रीवास्तव:- आज चेन्नई एक्सप्रेस(Chennai Express) के प्रड्यूसर करीम मोरानी (Karim Morani) का टेस्ट पॉजिटिव आया है, इससे पहले प्रोडूसर करीम मोरानी की बेटियों ज़ोया और शाज़ा का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। 

 मोरानी ने अपने रिपोर्ट पॉजिटिव आने की जानकारी स्वयं दी है. उन्होंने बताया कि कल मैंने अपना कोरोना टेस्ट कराया था। जिसके बाद आज रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मोरानी को मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है. 

 साथ ही साथ मोरानी ने यह भी बताया कि मुझ में कोरोना के कोई भी लक्षण नहीं है. पर मुझे ऐसा लग रहा था कि मेरा भी रिपोर्ट पॉजिटिव आ सकता है क्योंकि मैं हमेशा बेटियों के साथ रहता था. 

 करीम मोरानी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद फिल्म जगत में उदासी का माहौल बन गया है. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button