सभी खबरें
अपने वाहन से ग्रीन जोन से ग्रीन जोन की यात्रा के लिए ई-पास बनवाने की जरूरत नहीं :- नरोत्तम मिश्रा

मध्यप्रदेश में अब ग्रीन जोन से ग्रीन जोन की यात्रा के लिए ई-पास बनवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
भोपाल / गरिमा श्रीवास्तव :- गृह लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री नरोत्तम मिश्रा(Narottam Mishra) ने कहा कि अपने स्वयं के वाहन से ग्रीन जोन से ग्रीन जोन की यात्रा बिना ई-पास के की जा सकती है।
रेड जोन(Red Zone) से ग्रीन जोन(Green Zone) या ग्रीन जोन से रेड जोन में यात्रा करने के लिए ई-पास (E-Pass)की आवश्यकता होगी.
प्रदेश में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है, जिसे लेकर मध्यप्रदेश शासन ने पूरे प्रदेश में पुख्ता इंतजाम किए हैं. शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि पलायन से संक्रमण का खतरा तो बढ़ रहा है पर हम पूरी तरह से तैयार हैं.




