सभी खबरें

इस तरह से राम जन्म भूमि पूजन में शामिल होंगे लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी

इस तरह से राम जन्म भूमि पूजन में शामिल होंगे लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी 

 नई दिल्ली/गरिमा श्रीवास्तव:- राम जन्मभूमि 5 अगस्त को होना तय हुआ है जिसको लेकर लगातार तैयारियां जोरों शोरों पर है इस भूमि पूजन में कुछ चुनिंदा नेताओं का जाना तय हुआ है बता दें कि लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को राम जन्म भूमि पूजन में शामिल होने का न्योता मिला है, पर वह शामिल नहीं हो सकेंगे.वह राम जन्म भूमि पूजन का सीधा प्रसारण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा देखेंगे.मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती और मंत्री पवैया राम जन्मभूमि पूजन में शामिल होंगे. 

 अयोध्या में कल से दिवाली जैसा माहौल रहेगा.. सभी घरों में दीये जगमंगाएँगे. 

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम जन्मभूमि का शिलान्यास करने जा रहे हैं. ऐसा बताया जा रहा है कि वह 3 घंटे अयोध्या में ठहर सकते हैं. 

 मध्यप्रदेश के जबलपुर की उर्मिला चतुर्वेदी राम मंदिर निर्माण का संकल्प लेकर 28 साल से उपवास पर थीं. 81 साल की उर्मिला चतुर्वेदी की राम जन्म भूमि पूजन में शामिल होंगी और उसी दौरान अपना उपवास तोड़ेंगी. 

 बताते चलें कि उर्मिला चतुर्वेदी ने 6 दिसंबर 1992 को संकल्प लिया था कि जिस दिन राम मंदिर निर्माण होगा उसने सेवा अन्न ग्रहण करेंगे. और तब से लेकर वह उपवास पर हैं. उर्मिला 28 साल से फलाहार पर थी. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button