सभी खबरें

मध्यप्रदेश में कोरोना की हुई तेज़ रफ़्तार, सीएम बोलें लॉकडाउन सीमित रहेगा

मध्यप्रदेश: कोरोना की तेज़ी से बढती रफ्तार

मध्यप्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर खतरनाक होती जा रही है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 3399 नए केस मिले हैं, जबकि इस दौरान 15 मौतें हुई हैं। प्रदेश में एक्टिव केस का आंकड़ा 22 हजार के पार हो चुका है। कोरोना के यह आंकड़े तब हैं, जब प्रदेश के 12 शहरों में रविवार का लॉकडाउन हैं। इंदोर, भोपाल और जबलपुर में पिछले तीन रविवार को लॉकडाउन रहा, लेकिन संक्रमण की रफ्तार पर इसका कोई खास असर नहीं रहा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लंबा लाॅकडाउन नहीं चाहता हूं क्यूंकि इससे रोजी-रोटी का संकट पैदा होता है। अस्पतालों में बेड की संख्या 10% तक बढ़ाई जा चुकी है, इसे और बढाया जा रहा है| वैक्सीनेशन तेज गति से कराया जा रहा है। फिलहाल मास्क और शारीरिक दूरी ही कोराना से बचने का उपाय है। उन्होंने कहा कि शाम को कोरोना की मौजूदा स्थिति की समीक्षा के बाद कुछ और निर्णय लिए जाएंगे।

प्रदेश में संक्रमण दर में रविवार को भी कोई कमी नहीं हुई। हालांकि 4 अप्रैल को रिकाॅर्ड 31 से ज्यादा टेस्ट हुए। पिछले एक सप्ताह 29 से 4 अप्रैल के आंकड़े देखे तो इस दौरान 18,727 संक्रमित मिले और एक्टिव केस 7,504 बढ़े। जबकि 22 से 28 मार्च के बीच प्रदेश में 12,956 संक्रमित मिले थे। इस दौरान एक्टिव केस 5,593 भी बढ़े थे। 
भोपाल और इंदौर में लगातार कोराना संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है बता दें की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को शाम 6 बजे भोपाल के आनंद नगर,बरखेडा से 10 नंबर, बिट्टन मार्केट, न्यू मार्केट, बुधवारा व बैरागढ में कोरोना के खिलाफ जन जागरूकता अभियान चलाएंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने सुबह बीजेपी के पदाधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात कर जनजागरण अभियान चलाने की अपील की। मुख्यमंत्री आज कोरोना मरीजों के लिए बेड के  इंतजाम को लेकर निजी अस्पतालों के संचालकों से भी बात करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button