सभी खबरें

गाडरवारा :- संकट और आपदा की घड़ी में सरकारी अस्पताल से डॉक्टर्स हुए नदारद

कोविड-19 की रोकथाम के लिए सरकारी अस्पतालों में आपात सेवाएं दे रहे चिकित्सकों के मनोबल को उन्हीं के साथ के चिकित्सक नदारद रह कर तोड़ रहे हैं।

ऐसा ही मामला गाडरवारा के सिविल अस्पताल का है यहां आपदा की घड़ी में 10 चिकित्सक अपनी सेवाएं दे रहे हैं वहीं चार अन्य चिकित्सक लंबे समय से गायब है. इसे लेकर अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी ने गाडरवारा विधायक सुनीता पटेल को पत्र लिखकर कार्रवाई करने की मांग की है प्रभारी चिकित्सा अधिकारी द्वारा विधायक सुनीता पटेल को लिखे पत्र में बताया गया है कि अस्पताल में कुल 14 चिकित्सक पदस्थ हैं जिनमें से मेडिकल ऑफिसर डॉ ज्योति पुआरे 19 नवंबर 2018 से डॉक्टर अमित कुमार 25 जुलाई 2019 से लापता है जबकि डॉ अभिनव जैन व डॉ अनामिका खुद को एक अप्रैल से बिना वजह होम क्वॉरेंटाइन कर रखा है इस बीच जो डॉक्टर्स अपनी सेवाएं दे रहे हैं उनके मनोबल पर असर पड़ रहा है अतएव इनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button