सभी खबरें

Big Breaking:- नृत्य गोपाल दास भी कोरोना संक्रमित

BigBreaking:- नृत्य गोपाल दास भी कोरोना संक्रमित 

  नृत्य गोपाल दास की भी कोरोना रिपोर्ट अब पॉजिटिव आई है. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास कि आज सुबह मथुरा में अचानक का की तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उनका कोरोना टेस्ट कराया गया. और अब खबर यह आई है कि उनकी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है.

 महंत नृत्य गोपाल दास को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा.

 मथुरा के डीएम ने लखनऊ के मेदांता अस्पताल के डॉक्टर नरेश त्रेहन से बात की है. इनके साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फोन पर बातचीत करके महंत नृत्य गोपाल दास यह सेहत की जानकारी ली.

 बताते चलें कि 8 दिन पूर्व की राम जन्म भूमि पूजन कर मंदिर का शिलान्यास रखा गया. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी भी मौजूद थे. बताते चलें कि महंत नृत्य गोपाल दास श्री कृष्ण जन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष भी हैं. वह बुधवार रात को श्री कृष्ण जन्मस्थान वाले कार्यक्रम में सम्मिलित है. इसके बाद आज उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई. सीएमओ की टीम ने पहुंचकर महंत का कोरोना टेस्ट किया 

जिसके बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई. महंत नृत्य गोपाल दास के स्वर धर्मेंद्र दास ने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है ऑक्सीजन सिलेंडर भी मंगा लिया गया है. सांस लेने में थोड़ी तकलीफ हुई थी दवा देने के बाद बुखार उतर गया है. अब उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा.

 

 हम लगातार खबर अपडेट कर रहे हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button