मप्र विभाग बंटवारा:- उम्मीद लेकर भाजपा में शामिल हुए प्रद्युम्न सिंह लोधी को मिला यह विभाग, यहां जानिए अन्य मंत्रियों को कौन सा विभाग मिला

सीएम शिवराज ने किया विभागों का बंटवारा, यहां जानिए किसे कौन सा विभाग मिला
भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव :- मध्य प्रदेश में सियासी घमासान और दूसरे मंत्रिमंडल विस्तार के बाद आज आखिरकार शिवराज सिंह चौहान ने विभागों का बंटवारा कर दिया है…
यहां जानिए किस मंत्री को कौन से पद मिले:-
कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी को नागरिक आपूर्ति निगम का अध्यक्ष नियुक्तकिया गया। उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा रहेगा।विभाग बंटवारे में इन मंत्रियों को यह पद मिले हैं.
गोपाल भार्गव :- लोक निर्माण मंत्री
इमरती देवी :- महिला एवं बाल विकास,
विश्वास सारंग:- चिकित्सा शिक्षा,
राजवर्धन सिंह :- दत्तीगांव उद्योग मंत्री,
महेंद्र सिंह सिसोदिया :- पंचायत और ग्रामीण विकास,
शिवराज सिंह के खास भूपेंद्र सिंह को नगरीय प्रशासन मंत्रालय,
मोहन यादव :- उच्च शिक्षा मंत्री,
ओ पी एस भदौरिया:- नगरीय विकास एवं आवास मंत्री
जगदीश देवड़ा:- वित्त, वाणिज्य, कर मंत्री
बिसाहूलाल सिंह :- खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री