सभी खबरें

Rewa : नवविवाहिता ने पहले अपना बच्चे का गला घोंटा ,फिर खुद लटक गई फंदे पर

Rewa से संवाददाता गौरव सिंह कि रिपोर्ट 

दो साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या करने के बाद नवविवाहिता ने फंदा डालकर आत्महत्या कर लिया। घटना से पूरे गांव में सनाका खिंच गया। परिजनों को घटना की जानकारी शाम में हुई जिसके बाद उन लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इस दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। महिला ने किन कारणों के चलते इतना बड़ा कदम उठाया है इसका अभी तक पता नहीं चला है। रोंगटे खड़े कर देने वाली यह घटना  लौर थाने के डिहिया करहियान टोला की बताई जा रही है।

बच्ची का इलाज करवाने गया था पति 
यहां रहने वाली सुनीता कुशवाहा पति रामनारायण 28 वर्ष ने रविवार को यह आत्मघाती कदम उठाया था। सुबह करीब चार बजे पति अपनी चार साल की बच्ची को लेकर उपचार के लिए अस्पताल गया था। इस दौरान घर में मौजूद महिला ने अपने दो साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या की और बाद में खुद फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर में सास-ससुर थे जिनको जानकारी नहीं हुई। दोपहर पति उसे फोन लगा रहा था लेकिन वह फोन नहीं उठा रही थी। पति ने पड़ोसी को घर भेजा लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। शाम करीब चार बजे पति वापस आया। जब काफी प्रयास के बाद महिला ने दरवाजा नहीं खोला तो परिजन दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए। अंदर का नजारा देखकर उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई।

बिस्तर में पड़ा था दो साल के बच्चे का शव
बिस्तर में दो साल के बच्चे का शव पड़ा हुआ था और महिला का शव फंदे में झूल रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई जिसने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान सीन आफ क्राइम यूनिट के अधिकारी राजकुमार बड़कड़े ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। बच्चे के गले नीला निशान थे जिससे उसके गला घोंटकर हत्या करने की आशंका पुलिस जता रही है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। अब पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है जिसके बाद ही पूरा मामला सामने आएगा। इतना बड़ा कदम महिला ने किन कारणों के चलते इसके कारण सामने नहीं आए है। थाना प्रभारी सुरेन्द्र चौबे ने बताया कि मर्ग कायम कर घटना की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्ट्यिा घटना के कारण सामने नहीं आए है। जांच में जो तथ्य सामने आऐंगे उस आधार पर आगे कार्रवाई की जायेगी।

बच्चे को लेकर देवतालाब आई थी महिला
उक्त महिला पति के अस्पताल से आने के बाद सुबह बच्चे को लेकर देवतालाब आई थी। देवतालाब से वह वापस लौटकर आई तो सीधे कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया और उसने बच्चे की हत्या कर दी और बाद में खुद आत्महत्या कर लिया। हालांकि देवतालाब में महिला के साथ क्या हुआ है यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button