ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंमेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

MP में सक्रिय होगा नया सिस्टम, जल्द दस्तक देगी गर्मी

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश में कड़कड़ाती ठंड के बाद गर्मी की शुरुवात हो चुकी है। इसी बीच एक बार फिर अरब सागर में बने प्रति चक्रवात के प्रभाव से मध्य प्रदेश के मौसम में परिवर्तन होने लगा है, वातावरण से नमी और हवा कम होने लगी है, जिससे अधिकतर जिलों में तापमान में वृद्धि होना शुरू हो जाएगी। दो-तीन दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बने रहने की संभावना है। 5 दिन बाद फिर मौसम के मिजाज बदले बदले नजर आएंगे, नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवाओं की दिशा में फिर परिवर्तन देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग अधिकारी ने बताया कि अगले 24 घंटे में तापमान में और भी बढ़ोतरी होने की संभावना है। दिन के तापमान में दो-तीन डिग्री की बढ़ोतरी होगी, लेकिन रात में तापमान मामूली गिरावट के साथ नॉर्मल ही रहेगा। फरवरी के आखिरी तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। मार्च से गर्मी का असर तेज हो जाएगा। मंगलवार तक अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद मार्च से दिन और रात दोनों ही गर्म होंगे।25 फरवरी से तापमान में और बढ़ोतरी होने के आसार हैं, जिससे गर्मी बढ़ने लगेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button