10 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

नई दिल्ली -पहले किसान अब बैंक कर्मचारी उतरे सड़क पर, बैंकों की हड़ताल का आज दूसरा दिन

पहले किसान अब बैंक कर्मचारी उतरे सड़क पर, बैंकों की हड़ताल का आज दूसरा दिन

पहले किसान अब बैंक कर्मचारी उतरे सड़क पर, बैंकों की हड़ताल का आज दूसरा दिन.

नई दिल्ली/राज राजेश्वरी शर्मा:  बैंक की हड़ताल का आज दूसरा दिन रहा। सरकारी बैंकों  के दो दिन पर हड़ताल पर चले जाने से लोगों को खासी परेशानी हो रही है। इन बैंकों से कैश विड्रॉल, डिपॉजिट, चेक क्लियरेंस  और कारोबारी लेनदेन पर असर पड़ा है।
 केंद्र सरकार ने अगस्‍त 2019 में 10 बैंकों का 4 बैंकों में विलय कर दिया था जिसके बाद सरकारी बैंकों की संख्‍या 12 रह गई थी।

इस साल के बजट में सरकार ने दो बैंकों और एक बीमा कंपनी के निजीकरण की बात कही है। सरकारी बैं‍क के के कर्मचारी एवं अधिकारी इसी का विरोध करते हुए हड़ताल पर हैं।
नौ यूनियनों के संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस  ने 15-16 मार्च को हड़ताल का ऐलान किया था। इसके बैनर तलें नौ बैंक यूनियनें हैं- एआईबीईए, एआईबीओसी, एनसीबीई, एआईबीओए, बीईएफआई, आईएनबीओसी, एनओबीडब्ल्यू और एनओबीओ। यूनियन नेताओं ने दो दिन की इस हड़ताल में करीब 10 लाख बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों के शामिल होने का दावा किया।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।