सभी खबरें
नीट यूजी 2020 की परीक्षा स्थगित जानिए कब से होंगे एडमिट कार्ड जारी

नई दिल्ली / गरिमा श्रीवास्तव :- कोरोना के खतरे को देखते हुए NEET-UG की परीक्षा को भी अब स्थगित कर दिया गया है. NEET के एडमिट कार्ड अब 15 अप्रैल से जारी होंगे।

आपको बता दें कि नीट के एग्जाम 3 मई को होने वाले थे जो अब स्थगित कर दिए गए हैं. इस मामले में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्विटर के माध्यम से यह जानकारी दी है. साथ ही साथ उन्होंने सभी स्टूडेंट्स को कहा है कि आप सभी घर पर खुद को सुरक्षित रखें और समय का सदुपयोग करें. इससे पहले neet-ug के एडमिट कार्ड 27 मार्च को जारी होने थे.

.jpeg)


