सभी खबरें

दिग्विजय सिंह और लक्ष्मण सिंह श्रीराम के साथ मजाक कर रहे – नरोत्तम मिश्रा

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्य प्रदेश में होने वाले उपचुनाव से पहले प्रदेश की सियासत में बवाल मचा हुआ हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के छोटे भाई एवं चाचौड़ा से कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह बीते कई दिनों से अपनी ही पार्टी के घेराव में जुटे हुए हैं। लक्ष्मण सिंह कई बार पार्टी लाइन से हटकर बयान दे चुके हैं। इसके वो सरकर पर भी हावी हैं। वो लगातार ट्विटर के माध्यम से सवाल उठा रहे हैं।

हालही में हुए अयोध्या में राम जन्म भूमि के पूजन के बाद कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने कांग्रेस को सलह दी थी, के कांग्रेस को सही मुद्दों को उठाना चाहिए, जय श्री राम और शुद्धिकरण करने से कुछ नहीं होगा।

अब लक्षमण सिंह द्वारा किए गए ट्वीट पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने हमला बोला हैं। 

उन्होंने कहा कि वह इस समय फुर्सत में हैं। वहीं राम को लेकर हो रही राजनीति पर दिग्विजय सिंह और लक्ष्मण सिंह पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, कि – यह बहुत पीड़ादायी प्रसंग है कि दोनों भाई साथ में श्रीराम के साथ मजाक कर रहे हैं। उन्होंने कहा श्रीराम का मजाक उड़ाते हुए इन्होंने एक बार कहा था बच्चा-बच्चा राम का राघव जी के काम का। मंत्री मिश्रा ने कहा आज फिर और इसी तरह से छपास के लिए राम का दुरुपयोग कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button