गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के कार्यक्रम में नहीं हुए शामिल तहसीलदार, तीन बार माइक में बुलाया चौथी बार निलंबित कर दिया

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के कार्यक्रम में नहीं हुए शामिल तहसीलदार, तीन बार माइक में बुलाया चौथी बार निलंबित कर दिया
दतिया/गरिमा श्रीवास्तव:- मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री नरोत्तम मिश्रा के तेवर काफी तेज है. अक्सर में अपने बयानबाजी की वजह से चर्चा में बने रहते हैं. इस बार वह अपनी तत्काल कार्रवाई की वजह से चर्चा में आये.दतिया जिले के बड़ौनी गांव के लोग गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के पास राजस्व विभाग की शिकायत को लेकर पहुंचे थे.पर उस दौरान तहसीलदार कार्यक्रम में मौजूद नहीं थे.
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तीन बार तहसीलदार को बुलाया, और चौथी बार उन्हें निलंबित करने की घोषणा कर दी.. जिसके बाद गांव वाले तालियां बजाने लगे. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि तहसील से कौन है यहां पर? जिस पर गांव वालों ने कहा कि तहसीलदार…. तीन बार गृहमंत्री ने तहसीलदार को बुलाया. पर मौके पर मौजूद न होने की वजह से तहसीलदार उपस्थित नहीं हो सके और चौथी बार में ही गृह मंत्री ने सुनील वर्मा को निलंबित कर दिया.प्रोटोकॉल का पालन न करने पर बड़ौनी तहसीलदार सुनील वर्मा को तत्काल निलंबित कर दिया गया है.
गृहमंत्री बड़ौनी में राशन पात्रता पर्ची वितरण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे गृहमंत्री के इस एक्शन से एक तरफ जहां ग्रामीणों ने तालियां बजाईं तो वहीं दूसरी तरफ प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। गृहमंत्री ने कहा कि समाज के वंचित व कमजोर वर्गों के लिए सरकार की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के अमल में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।।
अक्सर अपने तेवर वाले अंदाज़ में नज़र आने वाले गृहमंत्री की इस कार्रवाई से गांव वाले बेहद खुश हैं.पर प्रशासनिक विभाग में हड़कंप मची है..




