भ्रम ना फैलाएं अगर लॉकडाउन जरूरी है तो ही लगाया जाएगा : नरोत्तम मिश्रा
.jpeg)
नरोत्तम मिश्रा ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि लॉकडाउन को लेकर लगातार प्रदेश में भ्रम फैलाया जा रहा है,
मैं जनता से अपील करता हूं कि वह ऐसे किसी भी भाग में ना पड़ें लॉकडाउन क्षेत्रों में बढ़ाया जाएगा जहां पर कोरोनावायरस के ज्यादा संख्या में मरीज पाए जाएंगे..
गृहमंत्री ने प्रेस कांफ्रेंस कर यह जानकारी साझा की है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके साथ मंत्री विश्वास सारंग भी मौजूद रहे..
उत्तम मिश्रा ने सभी से सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने की बात कही है, वही यह भी कहा है कि सभी लोग घर से बाहर निकलते वक्त मास्क का उपयोग जरूर करें.
पर अक्सर कर देखा गया है कि नरोत्तम मिश्रा खुद मास्क लगाए हुए नजर नहीं आते हैं.
आज उन्होंने कहा कि उनका थ्री लेयर गमछा किसी n95 मास्क से कम नहीं है..
भोपाल में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है कोरोनावायरस अब नेताओं तक पहुंच चुका है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ वीडी शर्मा, रामखेलावन पटेल, सुहास भगत. तुलसीराम सिलावट इत्यादि नेताओं की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.




