अमानवीय कृत्य जबलपुर : चैम्बर में फंसा सैनिटाइजर से भरा ट्रक ,निकालने के लिए मांगे पैसे नहीं दिए तो कि तोड़फोड़

प्रतीकात्मक तस्वीर
Jabalpur Desk, Gautam Kumar
जबलपुर से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक ट्रक जरुरतमंदो के लिए हैंड सैनिटाइजर से भरे ड्रम लेकर रीवा जा रहा था। दुर्भाग्यवश यह ट्रक आगे जाकर एक चैम्बर मेंन फंस गया। जहां से उसके पहिये को निकाल पाना अकेले ड्राईवर के बस कि बात नहीं थी। इसलिए उसने कुछ निगम कर्मचारियों कि मदद मांगी जिसके एवज में वे लोग ड्राईवर से पैसे मांगने लगे। जब ड्राईवर ने मना किया तो ट्रक पर हमला कर दिया और उसके इंजन में सब्बल घुसेड दिया। अब वह ट्रक न तो चालु हो रहा है और नाही इस लॉक डाउन के टाइम में कोई मैकेनिक मिल रहा है। अब जो सैनिटाइजर रीवा पहुंचना था वह रास्ते में ही अटक गया है।
यह है पूरा मामला
सैनिटाइजर से भरे 40 ड्रम लेकर ट्रक क्रंमाक एमपी 09 जीएच 5092 जबलपुर पहुंचा। इंदौर से बुरहानपुर, खंडवा होते हुए सैनिटाइजर के ड्रम लेकर पहुंचे ट्रक ड्राइवर मनोज सिंह ने करीब 20 ड्रम जबलपुर नगर निगम में उतारे और बाकी ड्रम लेकर रीवा के लिए निकल पड़ा, नगर निगम के 2 नंबर के गेट के पास ही ट्रक का पिछला पहिया गेट के पास सीवर के खुले चैंबर में फंस गया।जिसके बाद उसने निगम कर्मचारियों से मदद मांगी पर वे पैसे मांगने लगे और न देने पर गाड़ी में तोडफोड़ कर दी। ट्रक के अगले हिस्से में सब्बल घुस़ेडने से ट्रक का कूलिंग एरिया क्षतिग्रस्त हो गया है। ट्रक ड्राइवर मनोज सिंह की मानें तो जबलपुर के बाद सैनिटाइजर को रीवा भी पहुंचानी है, पर ट्रक स्टार्ट नहीं हो पा रहा। लॉकडाउन के कारण मैकेनिकों की दुकान बंद होने से ट्रक में जल्द सुधार होना संभव नहीं लग रहा।
ड्राईवर कि शिकायत पर पुलिस का क्या कहना
ट्रक ड्राइवर ने शिकायत तत्काल ही नगर निगम में मौजूद अपर आयुक्त टीएस कुमरे से की। अपर आयुक्त ने भी निगम कर्मचारी की करतूत को गंभीरता से लिया और मामले की जांच कर निगम कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। जबकि ट्रक को सुधार कार्य कराने अपर आयुक्त राकेश जी से चर्चा की।सैनिटाइजर की खेप लेकर आए ट्रक ड्राइवर की मदद करने पर पैसे मांगने और मांग पूरी न करने पर वाहन को क्षतिग्रस्त करने की शिकायत मिली है। मामले की जांच कर दोषी कर्मचारी पर कार्रवाई हो रही है । वाहन को रिपेयर कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।



.jpg)
