खोजें

निकाय चुनाव, त्रिकोणीय मुकाबला : AIMIM की एंट्री से बिगड़ेगा कांग्रेस-भाजपा का समीकरण, जानें यहां

प्रकाशित:
लेखक: Editor_Lokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

भोपाल : मध्यप्रदेश के बुराहनपुर में महापौर एवं पार्षद पद के लिए भाजपा और कांग्रेस के बीच टक्कर का मुकाबला देखा जा रहा हैं।

कहा जा रहा है कि बुरहानपुर के वार्ड 48 में कांग्रेस और भाजपा के बीच ही मुख्य मुकाबला देखने को मिलेगा। लेकिन चूंकि यहां निर्दलीय और बागी प्रत्याशियों के साथ-साथ आम आदमी पार्टी और एआईएमआईएम के उम्मीदवार भी मैदान में है, ऐसे में दोनों दलों का गणित बिगड़ सकता है।

बता दे कि अल्पसंख्यक बहुल नगरीय क्षेत्र बुरहानपुर में अभी तक देखा जाए तो त्रिकोणीय मुकाबले में एआईएमआईएम के सुप्रीमो बैरिस्टर असादुद्दीन ओवैसी की एंट्री से खास असर देखने को मिल सकता है। आज रविवार 2 जुलाई को शाम में आयोजित आम सभा में ओवैसी महापौर के साथ-साथ पार्षद प्रत्याशियों के लिए भी लोगो से मुखातिब होंगे, और जनता से अपने उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे।

ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि ओवैसी की सभा का चुनाव में मतदाताओं पर कितना असर होगा।

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में फिलहाल नगर निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव को लेकर हलचल मची है। प्रदेश में जारी नगरीय निकाय चुनावों में महापौर और पार्षद पद के लिए 6 जुलाई, 2022 को मतदान होना है। जिसके चलते निकाय चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया है।

Exit mobile version