सभी खबरें

भिंड के युवक को आयकर विभाग द्वारा 3:30 करोड़ का नोटिस, फर्जीवाड़े की एक और उम्मीद

 

भिंड : मध्य प्रदेश के भिंड जिले से एक और बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमे आयकर विभाग ने एक युवक को 3:30 करोड़ का नोटिस भेजा है, परन्तु युवक का कहना है की उसका खाता ही नहीं है किसी ने फर्जी खाता खोला है मेरे नाम से। बता दें कि यह घटना मुंबई की मलाड ब्रांच के एक्सिस बैंक के  2011-12 की है, जिसमे 132 करोड़ का ट्रांज़ैक्शन युवक द्वारा किया गया है। युवक भिंड के मिहोना का रहने वाला है युवक का नाम रवि गुप्ता है। युवक का आरोप है कि उसका फर्जी खाता खोला गया। युवक के इस आरोप से हलचल मच गयी है जिससे एक और बैंक घोटाले की सम्भावना व्यक्त की जा रही है इसमें भी किसी बड़े उद्योगपति का नाम हो सकता है जिसने युवक के नाम से फर्जी खाता बनाकर 132 करोड़ रुपए निकल लिए।  इसमें उद्योगपति के साथ बैंक के उच्च अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं। एक आम युवक को बैंक इतनी बड़ी राशि क्यों देगा? ये प्र्श्न उठ रहा है। इस प्रश्न से सीधे किसी बड़े घोटाले की बू आ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button