26/11: ने पूरे किये 11 साल,आज ही के दिन कांप उठी थी आर्थिक राजधानी मुंबई

26/11: ने पूरे किये 11 साल,आज ही के दिन कांप उठी थी आर्थिक राजधानी मुंबई
- 26/11 ने पूरे किये 11 साल
- राष्ट्रपति ने दी ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि
- आज ही दिन देश में हुआ था सबसे बड़ा आतंकी हमला
मुंबई/औद्योगिक राजधानी मुंबई में 11 साल पहले एक ऐसा आतंकी हमला हुआ था जिसने पूरे मुंबई को उथल-पुथल कर के रख दिया था इतना ही नही पूरा देश शोक में डूब गया था। पूरा भारत सिर्फ इस बात की दुआ कर रहा था कि सारे लोग बच जाए किसी की भी जान न जाए लेकिन आतंकियों ने ऐसा होने नही दिया। ढेरों लोगो की जान चली गई,कई बच्चे अनाथ हो गए,कितनों का परिवार खत्म हो गया और ये देश उस दर्दनाक हादसे को आज तक नही भूल पाया है
क्या हुआ था 26/11 के दिन
पाकिस्तान से पानी के रास्ते कुछ आतंकी मुंबई में दाखिल हुए और 26 नवंबर 2008 को भारत का यह शहर खून से लाल लथपथ हो गया। यह भारत पर हुआ सबसे बड़ा आतंकी हमला था जिसने दुनिया को अमेरिका में हुए 9/11 हमले की याद दिला दी। इस हमले में 160 से भी ज्यादा लोगों की मौत हुई थी और इस घटना से देश में खौफ का गंभीर मंज़र छा गया था।हमले के बाद पता चला था कि इस हमले में पाकिस्तान में मौजूद हाफिद सईद के संगठन लश्कर-ए-तैयबा का हाथ है। इस संगठन के 10 ट्रेनिंग लिए हुए आतंकियों ने 60 घंटों तक देश की आर्थिक राजधानी को दहशत में रखा था। 26 नवंबर को 2008 को हुए इस आंतकी हमले की आज 11वीं बरसी है भारतीय सुरक्षाकर्मियों ने दिलेरी से लड़ते हुए 9 आतंकियों ढेर कर दिया था, जबकि एकमात्र जीवित पकड़े गए अजमल कसाब को भारतीय अदालत से मौत की सजा मिलने के बाद फांसी पर चढ़ा दिया गया था।
वहीं मुंबई हमले की बरसी पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी है।
मुंबई आतंकी हमलों की 11वीं बरसी पर, हम सभी संतप्त व्यक्तियों और परिवारों को याद करते हैं। एक कृतज्ञ राष्ट्र उन सुरक्षाकर्मियों को सलाम करता है जिन्होंने सर्वोच्च बलिदान दिया। हमारा यह दृढ़ संकल्प है कि हम हर प्रकार के आतंकवाद को परास्त करेंगे।
— President of India (@rashtrapatibhvn) 26 November 2019