MP: कमलनाथ का साथ, किसानों को पाँच सौग़ात

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रेस कॉंफ्रेंस लार कई बड़ी घोषणाएं की। कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर खेत खलिहान का बिजली बिल माफ़, किसान का पुराना बिल माफ़, अब आगे मुफ़्त बिजली का रास्ता साफ़ होगा। साथ ही किसानों के पेंडिंग बिजली बिल माफ किए जाएँगे। किसानों पर दर्ज प्रकरण वापस लिए जाएंगे। किसानों को सिंचाई के लिए 12 घंटे निर्बाध बिजली देंगे। किसानों को 5 एचपी तक बिजली मुफ़्त की जाएगी। साथ ही कमलनाथ ने कहा कि सरकार ने जितना लोन लिया है, उसका खर्च कहा हुआ। हम सरकार में आकर इसकी जांच करेंगे। ये मध्यप्रदेश के व्यक्ति पर कर्जा है।
कमलनाथ का साथ, किसानों को पाँच सौग़ात
5 हॉर्स पावर का बिजली बिल माफ
बिजली का बकाया बिल माफ
किसानों का क़र्ज़ा होगा माफ
किसानो के आंदोलनों के मुक़दमे होंगे वापस
12 घंटे बिजली का रास्ता साफ
हम कृषि न्याय योजना लायेंगे
कमलनाथ ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि हम कृषि न्याय योजना लायेंगे. हम किसान का इनपुट कॉस्ट कम कर देंगे. कर्ज माफी किसानों का करते रहेंगे. किसानों की 5 एचपी तक बिजली मुफ़्त की जाएगी. किसानों के पेंडिंग बिजली बिल माफ किए जाएँगे. किसानों पर दर्ज प्रकरण वापिस लिए जाएँगे. किसानों को सिंचाई के लिए 12 घंटे मुफ़्त बिजली देंगे. चुनाव के समय बीजेपी की नाटक नौटंकी शुरू हो जाती है. अब खेत खलिहान का बिजली बिल माफ़, किसान का पुराना बिल माफ़, अब आगे मुफ़्त बिजली का रास्ता साफ़ है. ये मैं मध्य प्रदेश को वचन देना चाहता हूँ.

.jpeg)
.jpeg)

